अस्पताल के घटकों और गतिविधियों को अभिज्ञात करना
अस्पताल के घटको और गतिविधियों को अभिज्ञात करना
अस्पताल का अर्थ - अस्पताल लेटिन शब्द के हास्पेस से बना है जिसका अर्थ होता है मेजबान, जो होटल, हॉस्टल और हॉस्पिटेलिटी, जिस स्थान पर अतिथि हैं, उसे हॉस्पिटियम कहते हैं।
सामान्य अर्थो में अस्पताल द्वारा तीक्ष्ण देखभाल ( उन बीमारियों का इलाज जो अचानक होती है और आमतौर पर काम अवधि की होती है ) और या तो सामान्य या विशेष देखभाल (बच्चो के कैंसर, मनोवैज्ञानकि, एक्वायर्ड इम्यून डेफिशियंसी सिंड्रोम या एड्स) प्रदान की जाती है।
अस्पताल की परिभाषा - विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार अस्पताल सामजिक और चिकित्सीय संगठन के अविभाज्य भाग के रूप में परिभाषित किया गया है, जिसका कार्य जनसँख्या को संम्पूर्ण स्वास्थ्य देखभाल, निवारक और उपचारात्मक दोनों प्रदान करना हैं। अस्पताल की बाह्य रोगी सेवाएं परिवार और उनके घर के परिवेश तक पहुंचायी जाती है। अस्पताल स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओ और जैव सामाजिक अनुसंधान के प्रशिक्षण का केंद्र भी हैं।
अस्पताल के कार्य
स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं का प्रयोजन समुदाय की संपूर्ण स्वास्थ्य जरूरतों को पूरा करना है। अस्पताल समुदाय के स्वास्थ्य के रखरखाव और सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अस्पतालो के प्रमुख कार्य निम्नानुसार सूचीबद्ध किये गए हैं :
• सुधार लाने के कार्य
• निवारक कार्य
• स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में प्रशिक्षण और अनुसंधान
1). सुधार लाने के कार्य
• नैदानिक गतिविधिया: इसमें आंतरिक रोगी सेवाओं सहित चिकित्सा, शल्यचिकित्सा और अन्य विशेषज्ञता और विशिष्ट नैदानिक प्रक्रियाएं शामिल हैं।
• उपचारात्मक गतिविधिया: इसमें सभी बीमारियों/रोगो का उपचार भी शामिल है।
• पुनर्वास गतिविधिया: इनमे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक पुनर्वास गतिविधिया भी शामिल है।
• आपातकालीन सेवाएं: इसमें दुर्घटना, प्राकृतिक आपदा, महामारी आदि से निपटने के लिए आवश्यक आपातकालीन सेवाएं भी शामिल हैं।
2). निवारक कार्य
• सामान्य गर्भधारण और प्रसव की देखरेख
• बच्चो की सामान्य वृद्धि और विकास की देखरेख
• संक्रामक रोगो पर नियंत्रण
• लम्बे रोगो को रोकथाम
• स्वास्थ्य शिक्षा सेवा का प्रावधान
• व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा
• निवारक स्वास्थ्य जांच
3). प्रशिक्षण और अनुसंधान गतिविधिया
• चिकित्सा स्नातक
• नर्से और दाई
• विशषज्ञ और स्नातकोत्तर
• चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्त्ता
• परचिकित्सा कर्मचारि
• स्वास्थ्य और रोगो के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक पक्ष
• नैदानिक चिकित्सा
• अस्पताल अभ्यास और प्रशासन
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें