स्वास्थ देखभाल प्रदायगी प्रणाली को समझना
स्वास्थ देखभाल प्रदायगी प्रणाली को समझना
संगत ज्ञान
एक व्यक्ति और जनसमूह के स्वास्थ्य पर आहार, आवास, वेशभूषा, स्वच्छता, सफाई, जीवन शैली, प्रदुषण, मौसम आदि जैसे अनेक कारको का प्रभाव पड़ता है। स्वास्थ्य देखभाल में स्वास्थ्य तथा सम्बंधित सेवाओं से सम्बन्ध रखने वाली विभिन्न एजेंसियों द्वारा एक व्यक्ति/जनसमूह को di जाने वाली सभी सेवाएं शामिल है। स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं विभिन्न उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से लोंगो/समुदाय/जनसमूह का स्वास्थ्य आधारित जरूरतों को पूरा करने ke लिए निर्दिष्ट की जाती है, जिसमे स्वास्थ्य क्षेत्र का प्रबंध और इसकी संगठात्मक संरचना शामिल है। ये सेवाएं भारत में विभिन्न प्राथमिक, निजी और समुदाय स्वास्थ्य केन्द्रो के नेटवर्क के माध्यम से प्रदान कीप जाती है।
स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली
विश्व स्वास्थ्य संगठन ( डब्ल्यूएचओ ) में स्वास्थ्य प्रणाली को इस प्रकार परिभाषित किए गया है: "एक स्वास्थ्य प्रणाली में वे सभी संगठन लोग और कार्य शामिल हैं जिनका प्राथमिक आशय स्वास्थ्य का प्रोत्साहन, सुधार या अनुरक्षण है। जो व्यक्तिगत स्वास्थ सेवा प्रदान करती है।
उदाहरण -> के लिए इसमें घर पर एक बीमार बच्चे को उसकी माँ द्वारा देखभाल प्रदान करना, निजी प्रदाता, व्यवहार में बदलाव लाने के कार्यक्रम, वाहक नियंत्रित अभियान, स्वास्थ्य बिमाँ संगठन या व्यावसायिक स्वास्थ्य और निरापदता विधान शामिल हैं। इसमें अंतर क्षेत्रिय कार्य शामिल है, उदाहरण ke लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा महिला शिक्षा को प्रोत्साहन देना, बेहतर स्वास्थ्य का एक जाना माना निर्धारक है।"
एक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली की विभिन्न विशेषताएं इस प्रकार हैं:
• इसमें एक संरचना, लक्ष्यों का समूह, निवेश, रूपांतरण प्रक्रिया, परिणाम से मिलकर बनती है;
• यह निरंतर प्रक्रिया है और उप प्रणालियों से मिलकर बनती है;
• यह एक खुली प्रणाली है, जहा इसकी कार्यशैली को अनेक बाहरी कारक प्रभावित करते हैं।
भारत में स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली / मॉडलों को निम्नलिखित क्षेत्रो या कार्यक्रम में श्रेणीबद्ध किया जा सकता है:
1). सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र : इसमें निम्नलिखित शामिल है।
(क) प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल
• ग्राम स्तर पर मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता
• ग्राम स्तर पर एएनम
• उप केंद्र
• प्राथमिक स्वास्थ्य
(ख) अस्पताल / स्वास्थ्य केंद्र
• सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
• ग्रामीण अस्पताल
• जिला अस्पताल/स्वास्थ्य केंद्र
• विशेषज्ञता अस्पताल (विशेषज्ञ)- किसी विशेष इलाज हेतु कोई विशेष चिकित्सक
• अध्यापन अस्पताल
(ग) स्वास्थ्य बीमा योजनाए
• सार्वभौमिक स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम
• कर्मचारी राज्य बीमा योजना
• केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना
• स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम ( मेडी-क्लेम )
(घ) अन्य एजेंसिया
• रक्षा सेवाएं
• रेलवे
• सार्वजानिक क्षेत्र की कम्पनिया
• निजी कम्पनिया जो अपने नेटवर्क के माध्यम से अपने कर्मचारियों को स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करती हैं।
2). निजी क्षेत्र : में निम्नलिखित शामिल है:
(क) निजी अस्पताल, पॉलिक्लिनिक, नर्सिंग गृह और डिस्पेंसरियां
(ख) सामन्य चिकित्सक और क्लिनिक
3). भारतीय चिकित्सा और होमियोपॅथी प्रणाली
(क) आयुर्वेद - चिकित्सा की ऐसी प्रणाली जिसमे जड़ी बूटियों का दवा के रूप में उपयोग किया जाता है।
(ख) यूनानी - यह ऐसा विज्ञान है जिसमे हम शरीर की विभिन्न अवस्थाओं के बारे में सीखते हैं
(ग) होमियोपैथी - रोग का इलाज करने के लिए बहुत छोटी खुराक वाली निर्दिष्ट दवाओ का उपयोग।
(घ) प्राकृतिक चिकित्सा - प्राकृति के रचनात्मक सिध्धांतो के साथ मेलजोल रखकर व्यक्ति निर्माण की प्रणाली।
(ड़) सिद्ध - इसका अर्थ है उपलब्धि और सिद्ध ऐसे संत व्यक्ति होते थे जिन्हे चिकित्सा के परिणाम प्राप्त हो गए हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें